प्रदेश सरकार ने प्रतियोगी परीक्षा के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के लिए संशोधित आदेश जारी किया है। इसमें आवेदक को एसएसओ आईडी पर लॉग इन करने के बाद ओआईआर ऑप्शन पर जाकर एक बार पंजीयन शुल्क अदा करना पड़ेगा। इसमें सामान्य वर्ग की अनारक्षित श्रेणी के लिए 600 रुपए, आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थी और दिव्यांगजनों के लिए 400 रुपए शुल्क निर्धारित कर दी गई है।
इस रजिस्ट्रेशन फीस को जमा कराने के बाद अभ्यर्थी राज्य सरकार के अलग-अलग विभागों में निकलने वाली तमाम भर्ती परीक्षाओं में अपनी योग्यता जैसे आयु और क्वालिफिकेशन के अनुसार बैठ सकेंगे। इसके लिए उन्हें बार-बार हर एग्जाम में फीस देने की जरूरत नहीं होगी।
सिर्फ इन्हे मिल सकेगा लाभ : यह योजना केवल राजस्थान के मूल निवासी अभ्यर्थियों के लिए होगी। अन्य राज्यों से आने वाले अभ्यर्थियों को हर परीक्षा के लिए निर्धारित फीस भरनी पड़ेगी।
ऐसे करें रजिस्ट्रेशन : जो अभ्यर्थी पहली बार एग्जाम दे रहे हैं या जिनका एसएसओ पोर्टल पर अकाउंट नहीं है। उन्हें पोर्टल पर जाकर सबसे पहले अकाउंट बनाना होगा। इस अकाउंट के बनने के बाद रिक्रूटमेंट ऑप्शन पर जाकर वन टाइम रजिस्ट्रेशन करना होगा।
राजस्थान प्रदेश का नम्बर वन शिक्षा चैनल,जो आप को रखे सब से आगे!
शिक्षा विभाग के समस्त आदेश, न्यूज़, रोजगार अपडेटस के लिए शिक्षा विभाग राजस्थान के सबसे बड़े, विश्वसनीय, सर्वश्रेष्ठ, प्रमाणिक व शिक्षा विभाग की समस्त न्यूज सबसे पहले प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल से जुड़े!
Join Shiksha Vibhag
https://chat.whatsapp.com/F9L3sCbxIWSJUKvWfSNf6Y
*📚📚शिक्षा विभाग राजस्थान 📚📚*
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें